आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > जानिए, भारत के कुछ ऐसे शहर जहाँ मिलती हैं सिर्फ चार हफ्ते के लिए बीवियां

जानिए, भारत के कुछ ऐसे शहर जहाँ मिलती हैं सिर्फ चार हफ्ते के लिए बीवियां

नई दिल्ली: मध्य पूर्व और अफ्रीका से मुस्लिम समुदाय के लोग केवल एक महीने के पत्नियां खरीदने के लिए आ रहे है। और सेक्स का यह कारोबार दक्षिण भारत के शहरों में देखने को मिल रहा है। इसे धनी विदेशियों, स्थानीय एजेंटों और काजियों की मिलीभगत से चलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये लोग गरीब मुस्लिम परिवारों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। और पैसे के लिए केवल एक महीने की शादियां करा रहे हैं।

इस बारे में इसी धंधे का शिकार हुई एक 17 साल की एक लड़की ने खुलासा किया है। उसने बताया कि उसके परिजनों ने सूडान के अधेड़ आदमी से शादी करने के लिए उसपर दबाव डाला था। और उस अधेड़ व्यक्ति ने इस शादी के लिए 1 लाख रुपये खर्च किए थे। सबसे बड़ी बात यह है कि युवती की यह शादी महज चार हफ्तों के लिए हुई थी। उसने आगे बताया कि उसकी चाची उसे एक होटल में ले गई थी।जहाँ उसके साथ ही तीन और नाबालिग युवतियां थीं। सभी युवतियों को सूडान की तेल कंपनी के एक अधेड़ अधिकारी (44 साल) से मिलाया गया था। उस व्यक्ति ने पहले से ही खारतूम में दो बच्चियों से शादी की हुई थी और इसके बाद उसने युवती से भी शादी की।

अगले दिन वह दूल्हा लड़की के साथ सेक्स करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन युवती ने उसे उम्र का वास्ता देकर मना कर दिया। इसपर युयती घरवालों ने दूल्हे को भरोसा दिलाया कि वे अपनी बेटी को इसके लिए तैयार कर लेंगे। और यदि वह ऐसा नहीं करती है तो उसे सजा भी देंगे। इसके बाद वह घर से भाग गई। पेट्रोलिंग करती एक पुलिस की गाड़ी ने देखा और शॉट टर्म मैरिज से बचाया। यह तो वह खबर है जो हम सबसे सामने आ गई। लेकिन ऐसी कई ख़बरें है जो आज भी इस जुर्म का शिकार हो रही है। और जिनके बारे में जानते हुए भी लोग चुप है और इस धंधे को आगे बढ़ा रहे है।

Top