AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

पैलेट गन की 100 गोलियां लगने के बाद भी जीवित है चार वर्षीय बच्चा

बीजिंग: क्या आप सोच सकते हैं कि कोई छोटा बच्चा 100 गोलियां लगने के बाद भी जिन्दा हो…लेकिन ऐसा हुआ है। चीन के हुनान प्रांत में स्थित हेंगयांग गांव में एक चार साल का बच्चा 100 गोलियां लगने के बाद भी जिन्दा बच गया है।

बताया जा रहा है गोली चलाने वाला कोई आतंकी नहीं बल्कि बच्चे के साथ खेल रहा एक दूसरा बच्चा ही था। यह गोलियां पैलेट गन की थी। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 18 अगस्त को एक बच्चे ने अपने साथ खेल रही जियोजीमी नाम की बच्ची पर पैलेट गन से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे जियोजीमी बुरी तरह से घायल हो गई। यह बच्चा जियोजीमी को मकान के दूसरे तल पर जाने से रोकने की कोशिश कर रहा था।

घायल लड़की के पिता चांग यी का कहना है कि लड़का दूसरे बच्चों को डराकर भगाने की कोशिश कर रहा था और इसके लिए वह पैलेट गन ले आया। उनकी बेटी को गोलियां लगीं क्योंकि वह बच्चों के समूह में सबसे आगे खड़ी थी। इस घटना के बाद जियोजीमी को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चार घंटे चली सर्जरी के बाद भी सौ से ज्यादा छर्रे मासूम के शरीर में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जियोजीमी का हार्ट और लिवर को भी नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों को अब यह आशंका जता रही है कि एक और ऑपरेशन करने पर लड़की के अन्य अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।