AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

मशहूर मॉडल पूजा मिश्रा ने लगाये गंभीर आरोप, कहा सलमान, शत्रुघ्न सिन्हा समेत छह लोगों ने उनके साथ रेप किया

मुंबई: मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूजा मिश्रा ने बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान और शत्रुघ्न सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने कहा कि सलमान, शत्रुघ्न सिन्हा समेत छह लोगों ने उनके साथ रेप किया है।

पूजा ने दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके के एक हॉटेल में ठहरी हुई है। पूजा ने शनिवार देर रात पुलिस को कॉल कर खुद के साथ सलमान खान, शत्रुघ्न सिन्हा समेत लगभग छह लोगों पर रेप करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पालम थाना पुलिस टीम होटल पहुंची और पूजा मिश्रा के कमरे को खुलवाया जो की अंदर से बंद था।

न्यूज मंथन वेबसाइट की खबर के अनुसार पुलिस के पहुंचने पर पूजा ने कमरे का दरवाजा खोला। जिसके बाद महिला पुलिस पूजा को थाने ले आई। जहां पूजा मिश्रा कई घंटों तक पुलिस के साथ चकल्लस करती रही। हालांकि, पूजा मिश्रा के रिकॉर्ड को देखते हुए पालम थाना पुलिस ने भी पूजा की लिखित शिकायत स्वीकार कर ली है। पुलिस जांच के बाद ही इस मामले पर कुछ कार्रवाई करेगी। साथ ही पालम थाना पुलिस ने पूजा मिश्रा की काउंसलिंग के लिए महिला आयोग और स्थानीय एनजीओ की मदद मांगी है।