AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

यूरोप में सजता है एक ऐसा बाजार जहाँ बिकती है दुल्हन

बुल्गारिया: हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताते हैं जहां दुल्हनें बिकती हैं। यहां लोग दुल्हन का दाम अदा करते हैं और फिर वो दुल्हन उनकी। यह बाजार सजता है यूरोप के बुल्गारिया में स्टारा जागोर नामक जगह में जहां साल मे 3 बार यह बाजार लगता है। मिली जानकारी के अनुसार, स्टारा जागोन में एक ऐसा बाजार लगता है जहां दुल्हनें बिकती हैं। यहां पहले लड़कियों को एक दुल्हन की तरह तैयार किया जाता है और फिर शुरू होता है बोली लगने का खेल।

बाजार में बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां-महिलायें बिकने के लिए तैतार रहती हैं। जहां खरीदारी करने के लिए लड़कियां लड़के और बुजुर्ग तक आते हैं। यहां खरीदार पहले दुल्हन की तरह सजी लड़कियों से बात करते है और पसंद आने पर उन्हें अपना वाइफ बना लेते है। कई पुश्तों से बुल्गारिया के गरीब लोगों की ओर से यह मेला लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है इस मेले में लड़कियां अपने परिवार के लोगों के साथ ही आती हैं। ये वो परिवार होते हैं जो अपनी लड़कियों की शादी करने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होते हैं। इसीलिए अपने अपनी नीतियों की शादी करने के लिए उन्हें इस बाजार में बेच देते हैं। इसे इस तरह समझिए कि एक पारिवारिक मिलन समारोह हो रहा है और दूल्हे वाले दहेज दे रहे हैं। इस बाजार में लड़के के साथ बुजुर्ग आदमी भी आते हैं जो अपनी पसंद की लड़की से बात करते हैं। लड़की पसंद आने पर लड़के के परिवार वाले लड़की के परिवार वालों को रुपए देते हैं और फिर उनकी बेटी को अपनी बहू बनाकर ले जाते हैं।