AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

वीडियो: लाइव डिबेट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अभय दूबे ने संबित पात्रा को जमकर लताड़ा


हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भारत माता की जय के नारे लगवाने लगे। हम आपको यह भी बता दें कि भाजपा प्रवक्ता इस कार्यक्रम में चंदन और तिलक लगाकर पहुंचे थे।

कार्यक्रम में कांग्रेस की ओर से अभय दुबे मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान एंकर ने सवाल पूछा, “सर, ऐसा तो नहीं कि आपको डर लग रहा है? क्योंकि राहुल गांधी महाकाल गए। दतिया में पितांबर पीठ गए। फिर चित्रकूट में कामतानाथ मंदिर गए। आप त्रिपुंड (चंदन) लगाकर आ गए।”

इस सवाल के जवाब में संबित पात्रा ने कहा, “अरे हम तो हिंदू हैं, त्रिपुंड लगाएंगे। जहां तक राहुल गांधी से डरने का सवाल है, ऐसे ही जाते-जाते राहुल जी चले जाएंगे। उसकी चिंता नहीं कीजिए। दूसरी बात यह कि, आज खुशी की बात है कि राहुल गांधी को जनेऊ पहनना पड़ रहा है।”

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, “राहुल गांधी बाहर जाकर टि्वटर प्रवक्ता को कहते हैं ब्राह्मणीज्म खत्म करना होगा। ब्राह्मीण पैट्रियारिकी समाप्त करनी होगी और यहां कभी-कभी जनेऊ पहनते हैं। मुझे आज गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी के कारण राहुल गांधी हिंदू बनने की कोशिश तो कर रहे हैं। आज से पहले हिंदू आतंकवाद कहते थे।”

कार्यक्रम के दौरान वहां दर्शक दीर्घा में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा, “मैं एक कांग्रेसी हूं। मैं आपसे (संबित पात्रा) एक सवाल पूछना चाहता हूं। कांग्रेसी होना देशद्रोही है? जब आपने दिग्विजय सिंह को कांग्रेसी कहा तो वे थाने गए। उन्हें क्लीन चिट मिली।”

इस पर संबित पात्रा ने उनकी बात बीच में काटते हुए कहा, “आप कांग्रेसी हैं? आप भारत माता की जय बोलो। यदि कांग्रेसी हैं तो भारत माता की जय बोलिए। जो-जो कांग्रेसी हैं, पहले भारत माता की जय बोलो।” वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भारत माता की जय के नारे लगवाने लगे। इसके बाद एक और व्यक्ति ने पूछा, “नर्मदा किनारे जो रेत खनन हो रहा है, उसमें शिवराज सिंह के सब सगे भाई-बहन लगे हुए हैं। इसके बारे में क्या कहेंगे?”

इस पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “जहां तक मां नर्मदा का विषय है, वह हमारी आस्था का विषय है।” इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि, अरे छोडि़ए! मां नर्मदा को अपने पूरा छलनी कर दिया। आपको भारत माता की जय कहने का भी हक नहीं है।”

देखें वीडियो:-