जैसा कि आप सब जानते हैं कि राजस्थान में साल 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों को साल 2019 के लोक सभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। हम आपको बता दें कि मतदाताओं की राय चुनाव से पहले जानने के लिए टाइम्स नाउ और सीएनएक्स ने चुनाव पूर्व सर्वेक्षण करवाया।
ये सर्वेक्षण 67 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया है। हर विधानसभा में 120 सैंपल लिए गए हैं। इस तरह पूरे प्रदेश के 8040 मतदाताओं की राय उनसे पूछी गई है। इस सर्वेक्षण में 4,250 पुरुषों और 3790 महिलाओं ने भाग लिया।
सर्वे के मुताबिक, राजस्थान के 48 फीसदी लोगों ने सीएम वसुंधरा राजे के शासन को नकार दिया है। जबकि 35 फीसदी जनता ही उनके समर्थन में है। राजे के काम को राज्य की 12 फीसदी जनता ने औसत करार दिया है। जबकि सिर्फ 5 फीसदी लोगों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
अगर बात आंकड़ों में करें तो साल 2013 के विधानसभा चुनावों में भी टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने सर्वे किया था।
साल 2013 का आंकड़ा:
अनुसूचित जाति सीटें: टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने सर्वे में बीजेपी को 15 सीटों की घोषणा की थी। (2013- 31 सीटें ) और कांग्रेस 17 (2013 – 0)
अनुसूचित जनजाति सीटें: भाजपा – 13 (2013 – 18), कांग्रेस 11 (2013- 4)
हालांकि सर्वे के मुताबिक, अगर बीएसपी दलित और आदिवासी वोटों में सेंध लगाने में कामयाब रही तो इसका फायदा बीजेपी को हो सकता है। वहीं कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
शहरी इलाके: भाजपा – 12 (2013- 18), कांग्रेस- 7 (2013- 1)
ग्रामीण इलाके: भाजपा- 30 (2013 – 55), कांग्रेस – 38 (2013 – 10)
शहरी + ग्रामीण (110 सीटें): बीजेपी- 33 (2013- 91), कांग्रेस – 70 (2013 – 10)
हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारण, बूंदी, झालावाड़): बीजेपी – 25 (2013 – 48), कांग्रेस – 35 (2013 – 9)
मारवाड़ क्षेत्र (जोधपुर बेल्ट- प्रमुख शहर जैसे बाड़मेर, पाली, जोधपुर जालौर): बीजेपी – 17 (2013 – 47), कांग्रेस – 36 (2013 – 05)
मेवाड़ 64 सीटें ( मुख्य शहर भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर अाैर राजसमंद): बीजेपी – 27 (2013 – 59), कांग्रेस – 36 (2013 – 04)
शेखावाटी 16 सीटें (जयपुर, झुंझुणूं, सीकर और नागौर): बीजेपी – 06 (2013 – 09), कांग्रेस – 08 (2013-03)
वर्ष 2018 का अनुमान:
बीजेपी: 70-80
कांग्रेस: 110-120
बीएसपी: 1-3
अन्य: 7-9
हाड़ौती क्षेत्र में किसको कितनी सीटें :
बीजेपी : 25 (वर्ष 2013 में आई थीं 48 सीटें)
कांग्रेस : 35 (वर्ष 2013 में आई थीं 9 सीटें)
मारवाड़ क्षेत्र में किसको कितनी सीटें :
बीजेपी : 17 सीटें (वर्ष 2013 में 47 सीटें)
कांग्रेस : 36 (वर्ष 2013 में 5 सीटें)
शेखावटी क्षेत्र में किसको कितनी सीटें:
बीजेपी : 6 (वर्ष 2013 में 9 सीटें)
कांग्रेस : 8 (वर्ष 2013 में 3 सीटें)
मेवाड़ क्षेत्र में किसको कितनी सीटें:
बीजेपी : 27 (वर्ष 2013 में 59 सीटें)
कांग्रेस : 36 (वर्ष 2013 में 4 सीटें)