आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव: इस जगह बीजेपी को लगा बहुत ही तगड़ा झटका, इतने वोटों से चल रही है पीछे

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव: इस जगह बीजेपी को लगा बहुत ही तगड़ा झटका, इतने वोटों से चल रही है पीछे

नई दिल्ली: हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आने वाले हैं। हम आपको यह भी बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव के नतीजे बेहद अहम माने जा रहे हैं।

bjp will lose uttar pradesh lok sabha elections

यूपी की जिन दो लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ वो हैं- फूलपुर और गोरखपुर। वहीं बिहार की अररिया लोकसभा सीट और भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए हैं।

01:06 pm
फूलपुर में 12वें राउंड के बाद सपा- 131978 वोट, बीजेपी- 116219 वोट
01:06 pm
फूलपुर में 12वें राउंड के बाद निर्दलीय अतीक अहमद- 16885 वोट, कांग्रेस- 6151 मत
01:06 pm
फूलपुर में सपा के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल 15759 वोटों से आगे
12:58 pm
गोरखपुर में आठवें राउंड की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार 10598 वोटों से आगे
12:48 pm
गोरखपुर में भाजपा पिछड़ी, सपा उम्मीदवार 11 हजार वोटों से आगे
12:47 pm
11वें राउंड के बाद फूलपुर में सपा के नागेंद्र पटेल 15713 वोटों से आगे
12:39 pm
गोरखपर में छठे राउंड की गिनती खत्म, सपा उम्मीदवार 7 हजार वोटों से आगे
12:29 pm
गोरखपुर में पांचवें राउंड की गिनती खत्म, सपा 3760 वोटों से आगे
12:16 pm
फूलपुर में 10वें राउंड की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी 14239 वोटों से आगे
12:16 pm
फूलपुर: 10वें राउंड की गिनती पूरी, सपा को 111668 और भाजपा को 97369 वोट
11:57 am
गोरखपुर में मतगणना के मुद्दे को लेकर यूपी विधानसभा में सपा का हंगामा
11:57 am
फूलपुर: आठवें राउंड की गिनती के बाद सपा 12231 वोटों से आगे
11:36 am
फूलपुर: चौथे राउंड में भी सपा को बढ़त, दूसरे नंबर पर भाजपा
11:26 am
गोरखपुर: डीएम राजीव रौतेला ने मतगणना केंद्र पर मीडियाकर्मियों की एंट्री पर लगाई रोक
11:26 am
गोरखपुर: काउंटिंग अपडेट देने से किया मना, पूरी हो चुकी है 9 राउंड की गिनती
11:26 am
फूलपुर: निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद को मिले 7750 वोट
11:03 am
गोरखपुर: चौथे राउंड की गिनती खत्म, भाजपा को 15577 और सपा को 13911 वोट
11:03 am
गोरखपुर में भाजपा उम्मीदवार की बढ़त बरकरार, दूसरे नंबर पर सपा
11:03 am
बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर भाजपा ने बनाई बढ़त, 2891 वोटों से आगे
11:03 am
बिहार उपचुनाव: भभुआ विधानसभा सीट पर भाजपा 2714 वोटों से आगे
11:03 am
बिहार उपचुनाव: जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी की बढ़त बरकरार
10:28 am
फूलपुर: सपा के नागेंद्र पटेल की लीड घटी, 1058 वोटों से आगे
10:28 am
बिहार: अररिया लोकसभा सीट पर आगे निकली भाजपा, 400 वोटों से आगे
10:28 am
बिहार: भभुआ विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा आगे
10:27 am
बिहार: जहानाबाद विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की गिनती के बाद आरजेडी आगे
10:06 am
बिहार उपचुनाव: अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी 1200 वोटों से आगे
09:55 am
बिहार उपचुनाव: जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव 1341 वोटों से आगे
09:55 am
बिहार उपचुनाव: भभुआ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रिंकी रानी पांडेय 2225 वोटों से आगे
09:55 am
फूलपुर: नागेंद्र पटेल को 7600 वोट और भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल को 6163 वोट
09:55 am
फूलपुर: तीसरे राउंड की गिनती खत्म, सपा के नागेंद्र सिंह पटेल ने बनाई बढ़त
09:48 am
गोरखपुर: सपा के प्रवीण निषाद ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा
09:36 am
बिहार उपचुनाव: पहले राउंड की गिनती खत्म, जहानाबाद सीट पर आरजेडी आगे
09:33 am
बिहार उपचुनाव: अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी 2111 वोटों से आगे
09:29 am
यूपी उपचुनाव: गोरखपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने बनाई बढ़त, 4500 वोटों से आगे
09:26 am
बिहार उपचुनाव: अररिया लोकसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती खत्म, भाजपा आगे
09:07 am
यूपी उपचुनाव: फूलपुर सीट से सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 1400 वोटों से आगे
09:00 am
यूपी उपचुनाव: गोरखपुर में भाजपा 1320 वोटों से आगे
08:28 am
शुरुआती रुझानों में गोरखपुर-फूलपुर में BJP आगे, अररिया में RJD
08:07 am
यूपी-बिहार उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू

07:36 am
गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग आज, सुरक्षा कड़ी

07:12 am
थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और 10 बजे तक शुरुआती रुझान मिलने लगेंगे, मतगणना के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

07:11 am
बिहार के अररिया लोकसभा सीट और भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीट के नतीजे प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार के लिए बेहद अहम हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चुनाव महागठबंधन की टूट के बाद हो रहा है। इस उपचुनाव के नतीजे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के भविष्य की रणनीति को भी तय करेंगे। बिहार के अररिया की लोकसभा सीट वहां से राजद सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई थी।
07:11 am
यूपी की दोनों सीटों पर बीजेपी ने पूरी जोर-आजमाईश की, खास तौर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर दोनों सीटों पर जमकर प्रचार किया। वहीं सपा-बसपा के मिलन से सियासी समीकरण थोड़ा बदल जरूर गया है। फिलहाल देखना होगा कि यूपी की जनता ने किस पर ज्यादा भरोसा जताया है।
07:10 am
यूपी की दोनों सीटों के नतीजे प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता की परीक्षा हैं। फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की बात करें तो 2014 के चुनाव में दोनों ही सीटें बीजेपी के खाते में गई थी, जहां गोरखपुर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सांसद बने थे, वहीं फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्य सांसद थे। उनके इस्तीफे के बाद इन सीटों पर उपचुनाव हुआ है।
07:10 am
जबकि बिहार के अररिया में 59 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि भाबुआ में 48 फीसदी और जहानाबाद में 49 फीसदी मतदान हुआ।
07:10 am
आपको बता दें कि यूपी के गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 43 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं फूलपुर में 38 फीसदी मतदान हुआ।
12:47 am
बिहार में नीतीश कुमार और बीजेपी के साथ की भी परीक्षा
12:47 am
मतगणना का काम सुबह आठ बजे शुरू होगा और 10 बजे तक शुरुआती रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे
12:46 am
मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और वोटों की गिनती सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी
12:46 am
चुनावी नतीजों के लिए चुनाव आयोग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं
12:45 am
यूपी में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की भी परीक्षा है
12:44 am
दोनों सीटों के नतीजे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता की परीक्षा हैं

Leave a Reply

Top