AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

मोहम्मद राशिद ने कर दिखाया ऐसा कारनामा जिससे बन गया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

अब तक आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो अलग-अलग तरह के कारनामे करते हैं और रिकॉर्ड बनाते हैं| अब हम आपको जिनके बारे में बताने जा रहे हैं उनका नाम मोहम्मद राशिद है और उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसपर आप शायद ही यकीन कर पाएं|

अभी तक कई लोग अंडे के साथ तरह तरह के एक्सपेरिमेंट कर चुके है, जैसे कुछ लोग इसे सर पे रख कर दौड़ने का कारनामा या इसे बिने तोड़े करतब दिखाना आदी|

लेकिन कभी किसी को देखा है जो अंडे को हाथ में रख कर लोहे जितनी सख्त चीज़ को तोड़ सके? लेकिन पाकिस्तान के मोहम्मद राशिद ने ऐसा कारनामा कर गिनीज़ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके है |

कौन है मोहम्मद राशिद?

रिकॉर्ड बनाने और दुनिया में मशहूर होने के लिए होने के लिए लोग क्या कुछ नही करते जिस दौरान वे कभी कभी हसी के पात्र भी बन जाते है | इस रिकॉर्ड में अभी अभी जिनका नाम जुडा है वो पाकिस्तान एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष मोहम्मद राशिद है | मोहम्मद राशिद पाकिस्तान के कराची में रहने वाले है जिनका नाम इस वक़्त सुर्खिया बटोर रहा है|

राशिद ने हाथ में अंडे को रख कर 30 सेकंड के भीतर सबसे ज्यादा ‘ड्रिंक केन’ तोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है | इस दौरान उनके हाथ में रखा अंडा भी सही सलामत रहा | राशिद ने इस दौरान 29 केन तोड़ी |

कैन तोड़ने के बाद उन्होंने अंडे को ग्लास में तोड़ कर भी दिखाया की अंडा असली है या नकली | यह करना इसलिए भी ज़रूरी था क्योकि लोगो को अपनी आँखों पे भरोसा नही हो रहा था की जो अंडा वो हाथ में रख कर कैन तोड़ रहे है वो असली है नकली?

मोहम्मद राशिद का नाम इससे पहले भी कई बार आ चूका है

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक ‘इसके अलावा राशिद के नाम कई और उपलब्धियां भी दर्ज हैं| राशिद ने इससे पहले एक मिनट में कोहनी से सबसे ज्यादा ‘ड्रिंक केन’ तोड़ने के साथ-साथ 1 मिनट में सिर से सहारे बोतल से सबसे ज्यादा कैप निकालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं|

एक मिनट में सिर के सहारे सबसे ज्यादा कच्चा नारियल तोड़ने की भी उपलब्धि वह हासिल कर चुके हैं |’ अब देखिये राशिद का वो विडियो जिसने इन्टरनेट में धूम मचा दी है |

देखिये वीडियो:-