AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

गौरक्षा का नाटक करने वाले संगीत सोम चलाते हैं स्लाटर हाउस

संगीत सोम जो कि बीजेपी के विधायक हैं और गौ माता की रक्षा की आड़ में स्लाटर हाउस चला रहे हैं। इतना सब करने के बाद भी उन्होंने ज़हर उगलना बंद नहीं किया है। ताजमहल को लेकर उन्होंने काफी विवादित बयान दिया है। उन्होंने यह विवादित बयान दिया कि कुछ लोगों को बहुत दर्द हुआ जब ताजमहल का नाम देश के ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि ताजमहल बनाने वाले ने अपने पिता को कैद कर डाला था और मुगलों ने हिंदुस्तान में हिंदुओं का सर्वनाश किया था। जानकारी के अनुसार संगीत सोम एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मेरठ पहुंचे थे।

जहां उन्होंने सिसोली में राजा अनंगपाल तोमर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए विवादित बयान दिया। इसके साथ संगीत सोम ने कहा कि अब भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है।

संगीत सोम गौ रक्षा की आड़ में स्लाटर हाउस चलाते हुए पकडे जा चुके हैं लेकिन उन्हें कोई अफ़सोस नहीं है पर ये बात जनता को समझनी चाहिए जो आदमी गाय माताओं को कटवा कर गन्दी राजनीति कर रहा हो उससे देश का और प्रदेश का कैसे भला हो सकता है जबकि सबसे ज्यादा शिक्षा अस्पताल सड़को के विकास पर बात होनी चाहिए और उस पर काम होना चाहिए मगर बीजेपी विकास के काम पर चुप हो जो जाती है.