AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

शाहिद अफरीदी ने कर दिखाया कुछ ऐसा कि पूरा भारत कर रहा है सलाम

तो चलिए अब हम बात करते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की। जैसा कि आप सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हम आपको यह भी बता दें कि दोनों मुल्कों के बीच आपसी रिश्ते भी खराब होते जा रहे हैं।

दोनों देशों की सेना से लेकर आम नागरिक तक एक दूसरे के लिए गलत विचारधाराएं बनाने लगे हैं। तो वहीं यह तनाव सिर्फ भारत पाकिस्तान के बॉर्डर पर न रहकर लोगों के दिलों तक पहुंच गई है।

 

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक खूबसूरत मिसाल

लेकिन शायद इन सबके बाद भी कुछ लोग हैं जो इन मुल्कों के बीच के रिश्ते के इतिहास को समझते हैं और उसकी कद्र करते हैं। ऐसे लोग भारत पाकिस्तान के बीच के रिश्ते को एक बार फिर मौका देना चाहते हैं। कुछ ऐसी ही खूबसूरत मिसाल पेश की है पाकिस्तानी क्रिकटे टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने, उनके इस एक कदम से हर भारतीय के दिल में उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया है।

अफरीदी ने जीता भारतीयों का दिल

दरअसल, सेंट मोरित्ज में हुए दो आइस क्रिकेट मैचों के आयोजन के दौरान पाकिस्तानी टीम की कप्तनी कर चुके और धुरंधर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने ऐसा काम किया है जिससे भारत में हर जगह उनकी तारीफ की जा रही है।

आपको बता दें कि जिस तरह से शाहिद अफरीदी ने भारतीय तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाया, उससे लोगों की नजर में उनका कद बढ़ गया है।

लोगों में अफरीदी को लेकर दीवानगी

स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज में हुए 2 आइस क्रिकेट मैचों के दौरान जब दूसरा मैच खत्म हुआ तो अफरीदी तिरंगे का सम्मान करते हुए नजर आए। अफरीदी ने तिरंगे को यहां जो सम्मान दिया हैं उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि दूसरे मैच को जीतने के बाद अफरीदी अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। उनके साथ फोटो और सेल्फी के लिए प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई है।

देखिये वीडियो:-

पूर्व पाकिस्तान कप्तना ने भारतीय तिरंगे को दिया सम्मान

एक भारतीय लड़की तिरंगा लेकर खड़ी हुई थी और वो अफरीदी के साथ भी फोटो खिंचवाना चाहती थी। जैसे ही अफरीदी उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आए, उनकी नजर तिरंगे पर पड़ी जो कि पूरा खुला हुआ नहीं था। अफरीदी ने उस लड़की से कहा कि फ्लैग सीधा करो’ और फिर फोटो खिंचवाई।

उनके भारतीय तिरंगे को लेकर इस तरह के सम्मान के बाद सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। इस मौके पर उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए केवल पाकिस्तानी फैंस ही नहीं भारतीय फैंस भी थे।