AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

शत्रुघन सिन्हा ने चारा घोटाले को लेकर लालू यादव के समर्थन में दिया बयान, भक्तों के उड़े होश

शत्रुघन सिन्हा ने लालू यादव के समर्थन में बयान दिया है। हम आपको बता दें कि सीबीआई की एक विशेष अदालत बिहार के चारा घोटाले में फैसला सुनाएगी। इस घोटाले में आरोपी लालू यादव, जगन्नाथ मिश्र समेत अन्य पर कोर्ट फैसला सुनाएगी। फैसले से पहले भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू यादव को जनता का हीरो बताया है।

ट्वीट में भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव को न्याय मिलने की उम्मीद जताई है और कहा है, ’मैं दुआ करता हूं कि इस देश के दोस्त, जनता के हीरो, वंचितों के पसंदीदा सिर्फ और सिर्फ लालू प्रसाद यादव को न्याय मिले। इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में सत्यमेव जयते भी लिखा है।

बता दे शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर भाजपा पर प्रहार करते रहे है, गुजरात चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा किये गये नकारत्मक प्रचार पर भी शत्रुघन सिन्हा ने अपनी नाराज़गी ट्वीट करके दिखाई थी, पिछले दिनों उन्होंने सोनिया गांधी के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने और राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर शुभकामना दी थी।

शत्रुघ्न सिन्हा को लाल कृष्ण आडवानी का करीबी माना जाता है वो कई बार लाल कृष्ण अडवानी को हाशिये में करने पर अपने दुख का इज़हार कर चुके है।